फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में सेना की वर्दी बेचने पर पाबंदी

Sat, 09 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद जिला प्रशासन ने बाजारों में खुलेआम सेना की वर्दी बेचने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


डिप्टी कमिशनर डा. बसंत गर्ग ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। उन्होंने व्यापारियों को हिदायत दी है कि पहचान पत्र देखने के बाद सेना कर्मी को वर्दी या कपड़ा बेचे। पंजाब पुलिस के क्यूआरटी विंग की ओर से सेना की तरह ही वर्दी पहने जाने पर एसएसपी बठिंडा सवपन शर्मा का कहना है कि एक्शन फोर्स पहन सकती है। उन्होंने बताया आम लोगों की ओर से जिले में आर्मी रंग के वाहनों को उपयोग करने पर पूर्ण तौर से पाबंदी है।

ट्रैफिक पुलिस आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई भी आम व्यक्ति आर्मी रंग का वाहन ले जाता दिखाई देता है तो गहनता से पूछताछ की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें