मिड डे मील वर्कर यूनियन मानसा की ओर से अपनी मांगों को लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढलाडा (लड़के) के मैदान में धरना दिया गया। इस दौरान वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष जसवीर कौर ने कहा कि वर्करों की छुट्टियों के वेतन में कटौती तुरंत बंद की जाए, वर्करों का वेतन 10 हजार रुपये प्रति माह, गर्मी और सर्दी की वर्दियों की ग्रांट दी जाए।
उन्होंने कहा कि कुछ वर्करों को मिड डे मील से दूर किया गया है उनको तुरंत वापिस बुलाया जाए और 25 विद्यार्थी प्रति एक वर्कर की भर्ती को यकीनी बनाया जाए।
इस मौके पर सरपरस्त कर्मजीत कौर, रणजीत कौर, मनजीत कौर, जसप्रीत कौर, बिंदर कौर, नसीब कौर, जसवीर बरेह, बिंदर कौर, अमनदीप शर्मा, गुरमेल कौर बोड़ावाल, दलबारा सिंह हाकमवाला और रघुनाथ मौजूद थे।