फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेल्फी खींचने का होगा मुकाबला

Sat, 23 Jan 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के बीच कई तरह के मुकाबले तो होते ही रहते हैं अब उनके बीच सेल्फी खींचने का मुकाबला होगा।
विज्ञापन


यंग डायमंड फिल्म प्रोडेक्शन कंपनी मुक्तसर में सेल्फी कांटेस्ट कराने जा रही है। ऐसे में पहली बार सेल्फी खींचने का मुकाबला होगा जो काफी दिलचस्प रहेगा। यंग डायमंड कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर जश्नदीप जिम्मी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में शहर में शीघ्र ही सेल्फी कांटेस्ट कराने का फैसला लिया गया। जिम्मी ने कहा कि इन दिनों युवाओं में सेल्फी खींचने का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन


युवाओं में बढ़े इस चलन को देखते हुए शहर में यह प्रतियोगिता कराने का फैसला किया गया है। इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। सेल्फी कांटेस्ट संबंधी फार्म भरने या अन्य जानकारी के लिए 73552-32944 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता में पांच कैटेगिरी वाइज पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें सेल्फी किंग, सेल्फी क्वीन, कपल सेल्फी, लड़के व लड़कियां ग्रुप सेल्फी। बैठक में प्रोडेक्शन एडवाइजर प्रिंस बांगा, जसप्रीत सिंह विक्की, विक्रम, बादिल धमीजा, राजन तेरिया, चंदन तेरिया, बिंदरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें