बादल रोड पर गांव जय सिंह वाला के पास सोमवार की देर रात साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई।
बाइक सवार युवक अस्पताल में दाखिल अपनी मां के लिए रोटी लेकर जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार युवक की पहचान सुखदीप सिंह (28) पुत्र कौर सिंह निवासी गांव घुद्दा और साइकिल सवार गुरदीप सिंह (50) के निवासी गांव बाहो सिवियां बठिंडा के तौर पर हुई है।
सुखदीप सिंह अस्पताल में दाखिल अपनी बीमार मां के लिए रोटी लेकर जा रहा था। गांव जय सिंह वाला के पास उसकी साइकिल सवार से टक्कर हो गई।
सिर पर गंभीर चोटें आने सुखदीप सिंह और गुरदीप ने मौके पर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची थाना नंदगढ पुलिस ने दोनों शवसमाजसेवी संस्था की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाएं।
थाना नंदगढ के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।