फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला रैली सरकार का शो: कांग्रेस

Tue, 08 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि 15 दिसंबर में अकाली दल की पटियाला रैली सरकारी शो है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली दल कांग्रेस की 15 दिसंबर में बठिंडा में होने वाली रैली को विफल बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहा है। लाल सिंह मंगलवार को पार्टी के पांच विधायकों के साथ बठिंडा रैली के स्थान पर्ल कालोनी का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब अध्यक्ष बनने से अकालियों का मनोबल गिर गया है और वह अपने वर्करों के पस्त हो रहे हौसले को बचाने के लिए उसी दिन अकाली दल ने पटियाला में अपनी रैली रख ली है । उन्होंने कहा कि पटियाला मेें अकाली दल 15 दिसंबर को सरकारी शो करने जा रहा है। कांग्रेस की बठिंडा रैली को असफल बनाने के लिए अकाली दल ने ट्रांसपोर्टरों को बसें देने से रोकने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बस आपरेटरों को धमकियां दे रहें है कि सरकारी हुक्म का पालन नहीं किया तो बसों के चालान ही नही काटे जाएंगे बल्कि बंद भी कर दिया जाएगा । इस मौके विधायक सुखविंदर ािसंह सुख सरकारियां, सुखजिंदर सिंह रंधावा, करन कौर बराड, अजायब सिंह भटी, जोगिंदर सिंह पंजगराई, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह कांगड उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें