फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में सड़क हादसाः दो लोगों की जान गई

Sun, 13 Dec 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात करीब 9-00 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थानेदार अजायब सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे संगरूर के गांव दुगां के रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह और गुरमीत सिंह पुत्र जोरा सिंह एक ही बाइक पर अपने गांव दुगां से बरनाला काम के लिए आए थे।
विज्ञापन


रात को वह बाइक से गांव लौट रहे थे। बरनाला के गुरसेवक नगर के पास बरनाला-संगरूर मुख्यमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।

कुलदीप सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि गुरमीत सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थानेदार ने बताया कि मृतक गुरमीत सिंह के भाई सुरजीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें