फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल चैंपियनशिप में पंजाब की जूनियर टीम को गोल्ड

Mon, 14 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के छपरा में हुई राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में पंजाब की जूनियर टीम ने 28 सालों के बाद गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे सूबे में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को पंजाब की टीम का मैच हरियाणा की टीम के साथ था। इसमें पंजाब की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम को हराकर गोल्ड मेडल और ट्राफी को पंजाब की झोली में डाला है।

इस कामयाबी के बाद सूबे के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई खेल हस्तियों ने टीम के प्रबंधकों और कोच को बधाई दी है। फोन पर हुई बातचीत में पंजाब के सचिव शम्मी शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के छपरा हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बीते दिनों देश के विभिन्न राज्यों से वॉलीबाल की 22 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


इसमें पंजाब की टीम भी शामिल थी। आखिरी मैच पंजाब का हरियाणा की टीम के साथ था। इसमें पंजाब ने हरियाणा की टीम को बडे़ अंतर से हराकर गोल्ड मेडल व ट्रॉफी पर कब्जा किया।

इस टीम में बठिंडा जिले की सुमीत वॉलीबाल एकेडमी का खिलाड़ी रछपाल सिंह भी शामिल है। जैसे ही टीम के गोल्ड मेडल जीतने की खबर रछपाल के घर पहुंची तो उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


इस खुशी के मौके बठिंडा वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पीरकोट और पंजाब के सचिव शम्मी शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी मेजर सिंह चहल के अलावा अन्य खेल हस्तियों ने पंजाब टीम के कोच जगरूप सिंह और पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें