गांव हमीरगढ ढैपई पुलिस ने रविवार को पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
महिला को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख महिला को पटियाला रैफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गांव हमीरगढ का निवासी राम सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर के आचरण पर शक करता था। उसने घर में सोई पड़ी अपनी पत्नी पर कुल्हाडी से हमला कर दिया।
इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद उसे पटियाला रैफर कर दिया गया। पुलिस ने परमजीत कौर के भाई परमा सिंह के बयानों के आधार पर पति राम सिंह के खिलाफ पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।