मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीती 24 दिसबंर से 30 दिसंबर तक आयोजित
हुई वर्ष 2015—16 के 61वें नेशनल स्कूल खेलों में सेंट जोसफ कान्वेंट
सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की दसवीं की छात्रा तलवीन कौर ने तलवारबाजी
अंडर—17 में कांस्य का पदक जीता है।
जिला शिक्षा अफसर (सेकेंडरी)
डॉ. अमरजीत कौर, सहायक शिक्षा अफसर (खेल) पवित्र कौर ने छात्रा को बधाई दी।
दादी कुलवंत कौर, पिता सर्बजीत सिंह (अध्यापक), माता जश्नप्रीत कौर
(अध्यापिका) ने तलवीन की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए बताया कि उसने इससे
पहले पंजाब राज्य स्कूल खेल 2015—16 में दो रजत पदक जीते थे।
तलवीन ने इस जीत के लिए कोच परमिंद्र सिंह की ट्रेनिंग को श्रेय दिया है।