फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 05 Jan 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाबा दीप सिंह नगर की गली नंबर 2 में मोबाइल टावर लगाने को लेेकर समस्त मोहल्ला वासियों ने वार्ड के पार्षद शाम लाल और पुलिस की मौजूदगी में जबरदस्त विरोध किया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने मोबाइल कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर पहले ही एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है।  कंपनी के कर्मचारी टावर से पुराना एरियल उतारने के बहाने व अन्य कंपनियों के एरियल लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा किसी भी हालत में उक्त टावर पर एरियल नहीं लगाने दिया जाएगा। लोगों ने मामले की सूचना नगर निगम मेयर बलवंत राय नाथ को दी। इसके बाद  बिल्डिंग इंस्पेक्टर अनुबाला मौके पहुंची और कंपनी कर्मचारियों को तुरंत काम रोकने के लिए कहा। इसके बाद मोहल्लावासियों का गुस्सा शांत हुआ। इलाके के पार्षद व इकबाल सिंह ने कहा कि नियमों के मुताबिक रिहायशी कालोनियों में मोबाइल टावर नहीं लगाए जा सकते।
विज्ञापन


टावर से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें लोगों की सेहत पर खराब असर डालती हैं, इससे कैंसर व हृदय रोग जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। इलाके के कुछ लोग वार्ड में लगे टावरों को हटाने के लिए एक जनहित याचिका डालने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें