फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद मान के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महराज में शुक्रवार को अकाली दल के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का पुतला फूंका। अकालियों ने भगवंत मान पर बरगाड़ी में हुए अंतिम अरदास समागम में शराब पीकर जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



उन्होंने मान के खिलाफ नारेबाजी भी की। नगर पंचायत महराज के अध्यक्ष हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष गुरचेत सिंह ने कहा कि मान ने ऐसा कर सिख संगतों को ठेस पहुंचाया है।


उन्होंने उन पर कार्रवाई करने की मांग की। उधर भगवंत मान ने खुद को आम आदमी पार्टी का स्टार प्रचारक बताया। उन्होंने कहा कि उनको बदनाम करने के लिए अकाली दल राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले को आगामी सेशन में सांसद में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें