फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

Wed, 18 Nov 2015 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंलेजर्स नेशनल एबेक्स प्रतियोगिता में जिले के 4 बच्चों ने पुरस्कार हासिल किए हैं। विजेता बच्चों को सम्मानित करने के लिए सेंट जेवियर स्कूल में एक समागम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम डॉ. नरिंद्र सिंह धालीवाल बतौर मुुख्य मेहमान मौजूद थे। नगर काउंसिल अध्यक्ष सुनील बिट्टा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

प्रिंसिपल फादर रैमी कारडूज ने बताया कि जिले से पुरस्कार हासिल करने वाले चार विद्यार्थियों में से दो सेंट जेवियर स्कूल के हैं। उन्होंने इसके लिए विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

शार्प ब्रेनस सेंटर की डायरेक्टर सुनीता गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 8526 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें से शार्प ब्रेनस के छात्रों ने चार पुरस्कार हासिल किए हैं।
विज्ञापन


डीएवी स्कूल बठिंडा के बंकिश सिंगला ने चौथी टर्म की सी कैटेगिरी में तीसरा, सेंट जेवियर रामपुरा के वेदांत आर्यन ने भी चौथी टर्म की सी कैटेगिरी में तीसरा, सेंट जेवियर के जश्न बांसल ने छठी टर्म में पहला एवं सिल्वर ऑक्स बठिंडा की हर्षिता गर्ग ने आठवीं टर्म में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सेंट जेवियर रामपुरा की नंदिनी और सौरभ गर्ग ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष पुरस्कार हासिल किया है। इस दौरान एसएमओ डा. अमरीक सिंह संधू, समाज सेवी केवल कांसल, डा. जतिंद्र बांसल, डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, डा. सिम्मी अग्रवाल व हेमा गिल मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें