फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगाह के फार्महाउस पर रची गई हमले की साजिश : मान

Sun, 10 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद भगवंत सिंह मान का दावा है कि पठानकोट आतंकी हमले की साजिश अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह के फार्म हाउस पर रची गई थी।
विज्ञापन


मान रविवार को बठिंडा में एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले से पहले लंगाह के फार्महाउस पर एक बैठक की गई, जिसमें एसपी सलविंदर सिंह के अलावा ड्रग माफिया से जुडे़ कई अन्य लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संसद में भी उठाएंगे। मान ने कहा कि एनआईए एसपी सलविंदर सिंह का जब पॉलीग्राफ टेस्ट करवाएगी, उसमें पठानकोट हमले का सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इस बारे में बात करने के लिए जब सुच्चा सिंह लंगाह के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

सांसद भगवंत मान ने कहा कि माघी मेले की श्री मुक्तसर साहिब में आम आदमी पार्टी की होने वाली कांफ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं।

केजरीवाल इस दौरान बडे़ खुलासे करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कई बडे़ कांग्रेसी नेता उस दिन आप में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप की रिकार्ड तोड़ जीत होगी, जिससे दिल्ली के रिकार्ड टूट जाएंगे। प्रदेश के लोग फ्रेंडली मैच खेलने वाली कांग्रेस और अकाली दल से छुटकारा चाहते हैं।

मान रविवार को कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लेने बठिंडा पहुंचे थे। मनप्रीत सिंह बादल और डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर मान ने कहा कि अभी तक इन नेताओं की आप हाईकमान के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह सिर्फ मीडिया में ही चल रहा है। मान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप की ओर से ‘पंजाब बोलदा’ नाम से मुहिम चलाई जाएगी।

इसमें किसानी और व्यापार के मसले को लेकर माहिरों से बातचीत की जाएगी और उसके बाद पार्टी का शपथ पत्र तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी से आप में शामिल होने वाला व्यक्ति एक वर्कर के तौर पर शामिल होता है न कि किसी जिम्मेदारी के लिए। आप के सीएम उम्मीदवार संबंधी पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ज्लद ही हाईकमान इस पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें