कांग्रेस की 15 दिसंबर को होने वाली बठिंडा रैली को कामयाब करने के लिए छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी कमान संभाल ली है।
इसके तहत शुक्रवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल गरेवाल ने पूर्व अध्यक्ष दामन बाजवा के साथ मिलकर मालवा के दस जिलों से संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थियों से बैठक की।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल गरेवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि जब से कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एलान हुआ है तब से प्रदेश के लोगों में जान आ गई है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन से पहले वे कांग्रेस को पंजाब में महसूस ही नहीं कर पा रहे थे। गरेवाल ने कहा कि पंजाब में नशा, बेरोजगारी सबसे बड़ा मसला है जिस को लेकर वे अब प्रदेश के युवाओं से संपर्क साध कर उनको जागरूक करेंगे।