इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2016 गोवा में आयोजित की गई।
इसमें
महासचिव गुरदीप सिंह और खेल प्रशिक्षक लखविंदर सिंह के नेतृत्व में मानसा
के विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को ब्लैक बेल्ट 3
डनजी तेजिंदर पाल ने बधाई दी। मानसा के खेल प्रशिक्षक ने बताया कि विद्या
भारती स्कूल के खिलाड़ी खुशप्रीत सिंह ने (70 किलो) भार वर्ग में पहला
स्थान, कुलदीप सिंह ने 55 किलो में पहला, तरुण शर्मा ने 52 किलो में दूसरा
स्थान प्राप्त किया।
मनप्रीत सिंह को 45 किलो भार वर्ग में दूसरा,
साहिल शर्मा को 60 किलो भार वर्ग मेें दूसरा स्थान और सनी कुमार को 50 किलो
भार वर्ग में दूसरा स्थान मिला। श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर के
खिलाड़ी दिकश सिंगला ने 30 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान, गांधी सीनियर
सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी दिनकर सिंगला ने 65 किलो भार वर्ग में पहला
स्थान और गुरविंदर सिंह ने 62 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान एवं एसएस
मित्तल स्कूल के खिलाड़ी मुनीष कुमार ने 42 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान
प्राप्त किया।