फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ भगोड़ों और गपोड़ियों की पार्टी : मुख्यमंत्री

Fri, 15 Jan 2016 03:24 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला माघी के मौके आयोजित शिअद की कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री बादल ने आप को भगोड़ों व गपोड़ियों की पार्टी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता हमेशा गुमराह करने वाले प्रचार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने के सपने देख रहे हैं।

मगर सही मायने में उन्हें पंजाब के सभ्याचार और भौगोलिक हालातों के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ग्रामीणों की जिंदगी के बारे में भी कोई ज्ञान नहीं है। वे तो ठीक तरह से फसलों में अंतर तक नहीं बता सकते। ऐसे में पार्टी नेता राज्य की सत्ता कैसे चला पाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को अनुशासनहीन सिपाही बताते बादल ने कहा कि हालांकि कैप्टन सेना में सेवा करने का दावा करते हैं, मगर उन्होंने सेना में कुछ भी नहीं सीखा।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से अनुशासनबद्ध है, मगर कैप्टन ने सरेआम अपनी हाईकमान का विरोध किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर पर कटाक्ष करते हुए सीएम बोले कि इन दोनों नेताओं ने अपने निजी स्वार्थों की खातिर हमेशा ही सियासी दलों का दामन थामा और छोड़ा है।

ये दोनों नेता विश्वास योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने श्री दरबार साहिब पर हमला करवाने के साथ-साथ दिल्ली में हजारों निर्दोष सिखों को मौत के घाट उतरवाया था।

सीएम ने सूबे में हो रहे विकास को इसी तरह जारी रखने की बात पर जोर देते हुए राज्य के लोगों से लगातार तीसरी बार शिअद-भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माघी के इस पवित्र दिन पर लोग प्रण लें कि तीसरी बार फिर शिअद-भाजपा की सरकार बनवाएं।

डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने अपने पिता मुख्यमंत्री बादल को युग पुरुष घोषित करते हुए कहा कि उनके जैसा इंसान कभी पैदा ही नहीं हो सकता। सुखबीर ने भी आप पर व्यंग करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े ड्रामेबाज और धोखेबाज हैं।

यह पार्टी अपने मूल उद्देश्यों के विपरीत अपने खास काम कर रही है। इस समय दिल्ली में विधायक प्रधानमंत्री से भी ज्यादा वेतन ले रहे हैं। वहीं चुनाव से पहले आप के नेताओं ने इसके विपरीत दावे किए थे।

सुखबीर ने कहा कि टोपी वाले नेताओं ने दिल्ली में सरकारी कोठियां ले ली हैं। गनमैन भी रखें हैं। सरकारी चेयरमैन व अन्य पद भी नहीं छोड़ रहे। पंजाबियों को ऐसी पार्टियों से सचेत रहना चाहिए।

सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल तो हर मामले में केंद्र के साथ बहस करने लग जाते हैं। ऐसे में वे केंद्र से विकास कैसे करवाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब ने गठबंधन सरकार के नौ साल के कार्यकाल में जितनी तरक्की की है, उतनी पहले कभी नहीं हुई।

उन्होंने दावा किया कि 2017 में दोबारा गठबंधन सरकार आने पर सूबे की सभी गलियां सीमेंट से पक्की बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हर हलके के विकास पर 30 से 40 करोड़ जारी किए जाएंगे।

कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के विधायकों में निराशा का माहौल है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखदेव ढींढसा, बलविंदर भुंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत राज्य की अन्य लीडरशिप भी हाजिर थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें