फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में छाए मानसा के बच्चे

Sat, 16 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2016 गोवा में आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें महासचिव गुरदीप सिंह और खेल प्रशिक्षक लखविंदर सिंह के  नेतृत्व में मानसा के विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को ब्लैक बेल्ट 3 डनजी तेजिंदर पाल ने बधाई दी। मानसा के खेल प्रशिक्षक ने बताया कि विद्या भारती स्कूल के खिलाड़ी खुशप्रीत सिंह ने (70 किलो) भार वर्ग में पहला स्थान, कुलदीप सिंह ने 55 किलो में पहला, तरुण शर्मा ने 52 किलो में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मनप्रीत सिंह को 45 किलो भार वर्ग में दूसरा, साहिल शर्मा को 60 किलो भार वर्ग मेें दूसरा स्थान और सनी कुमार को 50 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान मिला। श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर के खिलाड़ी दिकश सिंगला ने 30 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान, गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी दिनकर सिंगला ने 65 किलो भार वर्ग में पहला स्थान और गुरविंदर सिंह ने 62 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान एवं एसएस मित्तल स्कूल के खिलाड़ी मुनीष कुमार ने 42 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें