फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेअदबी के मामले को गंभीरता से ले रहे’

Mon, 26 Oct 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के नवनियुक्त डीजीपी सुरेश कुमार अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने अभी पदभार संभाला है, उन्हें थोड़ा समय दिया जाए।
विज्ञापन


इसके बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। वह प्रदेश में हो रही घटनाओं विशेष कर बेअदबी के मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुुलिस की छवि को बहाल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को इस बारे में जरूरत पड़ने पर जरूरी आदेश दिए जाएंगे। डीजीपी अरोड़ा ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ एक घंटे से अधिक समय बैठक कर उन्हें जरूरी आदेश दिए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लोगों के साथ तालमेल बढ़ाने और उनके साथ प्यार से पेश आने के आदेश दिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत की है कि उनके पास आने वाली किसी भी शिकायत को हल्के से न लिया जाए।

 डीजीपी ने प्रदेश के मौजूदा हालातों को नजर में रखते पुलिस अधिकारियों को जिले में सुरक्षा व्यवस्था और ला एंड आर्डर के बारे में आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें