मोगा-कोटकपूरा मार्ग पर टोल प्लाजा पास गांव चंद पुराना की लिंक सड़क पर तेज रफ्तार स्कूल वैन पलट गई।
हादसे
में 12 विद्यार्थी चुटहिल हो गए। वैन कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की थी।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की वैन छुट्टी बाद विद्यार्थियों को बाघापुराना
के पास के गांवों में छोड़ने के लिए जा रही थी। स्कूल वैन मोगा-कोटकपूरा
मार्ग पर टोल प्लाजा पास गांव चंद पुराना की लिंक सड़क की ओर मुड़ने लगी।
रफ्तार अधिक होने के कारण वैन पलट गई और इस में सवार तकरीबन 12
विद्यार्थियों को मामूली चोटें लगीं। वैन में तकरीबन 35 विद्यार्थी सवार
थे।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना बाघापुराना पुलिस और अधिकारी मौके
पर पहुंचे। पुलिस व अफसरों घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस के मुताबिक
मौके से हासिल की जानकारी अनुसार स्कूल वैन तेज थी और जब वह मुख्य मार्ग से
गांव चंद पुराना की लिंक सड़क मुड़ने लगी तो बस पलट गई। वैन पलटने से
विद्यार्थियों का चीखें सुनकर राहगीर रुक गए और सहायता के लिए पहुंचे।