फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के आरोपी दो गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 17 Feb 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल तथा विभिन्न जगहों से छीने गए 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उक्त आरोपी बठिंडा व आसपास के इलाकों में राहगीरों से लूटपाट करते थे।

एसपी सिटी देसराज ने बताया कि 23 फरवरी को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने जोगी नगर निवासी पवन कुमार व गुरदित्त शर्मा से हथियारों के बल पर पर्स छीन लिया था।
विज्ञापन


उसमें 9800 रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज मौजूद थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्विंकल, तजिंदर सिंह तथा सुनील कुमार निवासी बठिंडा ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है, जो लोगों को डरा धमकाकर लूटपाट करता है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके आरोपी ट्विंकल व तजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि सुनील कुमार पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मोटरसाइकिल तथा विभिन्न जगहों से छीने गए 7 मोबाइन फोन बरामद किए।

एसपी सिटी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने किला रोड, नई बस्ती, अमरीक सिंह रोड, बीबी वाला चौक, सेंट जोसेफ स्कूल आदि के नजदीक लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है जिससे और वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। तीसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें