फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाई नगदी

Tue, 12 Jan 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ में कार्यरत एक सैनिक को चकमा देकर एक शातिर ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


उसने उसके खाते में से एक लाख 10 हजार 7 सौ रुपये निकाल लिए। सैनिक को करीब एक हफ्ते के बाद जब दोबारा पैसों की जरूरत पड़ी तो उसे इसके बारे में पता चला, तब तक उसके खाते में महज 278 रुपये ही रह गए थे।

एसएसपी को 4 जनवरी को दी अपनी शिकायत में उक्त सैनिक सावन सिंह ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भीखी शाखा में एक खाता है।

उसके अनुसार उसने पैसों के लेन देन के लिए उक्त खाते से संबंधित एटीएम कार्ड भी लिया हुआ है। उसने बताया कि 26 दिसंबर को वह अपने खाते में से एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया।
विज्ञापन


इस दौरान जल्दबाजी में होने की वजह से उसने पैसे निकलवाए। वहीं एटीएम कार्ड रखकर पैसे गिनने लग गया। इस दौरान एटीएम में मौजूद एक व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदलकर एक अन्य एटीएम कार्ड वहां रख दिया। इसे वह जेब में डालकर चला आया।
विज्ञापन


करीब एक हफ्ते के बाद 2 जनवरी को जब वह जरूरत पड़ने पर दोबारा पैसे निकलवाने के लिए एटीएम में गया तो उसका कार्ड नहीं चला। पूछताछ के लिए बैंक में गया तो पता चला उक्त कार्ड उसका न होकर किसी अन्य बानी देवी नामक उपभोक्ता का है। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें