परसराम नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब तुंगवाली (बाबा फतेह सिंह नगर) से
शुक्रवार रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर से गोलक चुरा ले गए।
सभी
आरोपी गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। चोरों ने
गुरुद्वारा साहिब से चुराए गोलक को बहमन नहर के पुल के पास तोड़ने का
प्रयास किया लेकिन चौकीदार के फायरिंग करने के बाद वह फरार हो गए। थाना
कैनाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गुरुद्वारा
साहिब तुंगवाली के पाठी गुरसेवक सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे जब
वह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे और
अंदर से गोलक गायब था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार चोरी
रात 2.30 बजे के करीब हुई। तीन चोरों में एक केशधारी था। चोर गोलक उठाकर
मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहमन नहर की ओर चले गए। थाना कैनाल पुलिस के एसएचओ
हरप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा
रही है। जल्द आरोपियाें को काबू कर लिया जाएगा।