फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार करने से रोका तो घोंटा बच्चे का गला

Thu, 28 Jan 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने महिला के घर में घुसकर उससे दुराचार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने महिला के सात वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई है।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए चौकी वर्धमान के प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपी एक ही कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीती मंगलवार रात को आरोपी ने महिला के घर में जाकर उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की।

इसके बाद महिला और उसके बच्चे ने जब आरोपी का विरोध करना चाहा तो आरोपी ने महिला के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें