थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया है।
एसपी सिटी देसराज ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर कहा कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से विशेष मुहिम चलाई गई है।
इसके तहत थाना कोतवाली प्रभारी की ओर से वाहन चोरी कर उनकी नंबर प्लेटें बदलकर आगे लोगों को जाली रजिस्ट्रेशन तैयार कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया।
उन्होंने जगसीर सिंह उर्फ काका, हरकृष्ण सिंह उर्फ ललीका, सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ मिस्त्री वासी नथाना और सतनाम सिंह व मोहताम सिंह वासी झंडूके को काबू किया।
पुलिस ने उनके कब्जे से 1 इनोवा कार, 9 मोटरसाइकिल, 1 बुलेट जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर बदले हुए थे, बरामद किए हैं। उक्त वाहनों की कुल कीमत 13 लाख रुपये है। इस गिरोह के गुरसेवक सिंह उर्फ बिल्ला वासी गंगा, सतनाम सिंह, पाली सिंह वासी चक्क बख्तू फरार हैं।