फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोप में एक पर केस दर्ज

Tue, 22 Dec 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का सौदा करने के बाद रजिस्टरी न करवाने और बयाने के तौर पर लिए पैसे वापस न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर ठगी का मामला दर्ज किया है। वहीं अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


यशपाल सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया है कि कमलजीत सिंह ने उनके साथ 37 लाख रुपये का एक जमीन का सौदा तय किया था।

इसमें उसने 12 लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए। तय किए सौदे के मुताबिक बाद में उसकी रजिस्टरी करवानी थी। वहीं न तो कमलजीत सिंह ने रजिस्टरी करवाई व न ही बयाने के तौर पर लिए 12 लाख रुपये उसे वापस किए।

एसएसपी मानसा ने इस मामले की जांच डीएसपी मानसा को सौंपी गई। डीएसपी की जांच के बाद थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने कर्मजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें