फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से फरार कैदी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सब जेल में उम्रकैद काट रहे कैदी जुगेश कुमार को तपा व सिटी पुलिस ने शनिवार को बाजाखाना रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वह बुधवार को जेल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह ने बताया कि कैदी जुगेश कुमार अपनी पत्नी के कत्ल केस में आरोपी ठहराए जाने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन


उम्रकैदी होने के कारण उसको जेल कर्मियों ने अंदर कंप्यूटर का कार्य देखने के लिए रखा हुआ था। गत बुधवार को कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आ गई थी।

जुगेश कुमार ने वहां तैनात पुलिस कर्मियों को कहा कि जेल के बाहर बने आफिस में जाकर ठीक करना पड़ेगा। पुलिस कर्मी उसे जेल से बाहर बने आफिस में ले गए। जहां से वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें