फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, किसान संगठनों में टकराव का मामला, 80 लोगों पर केस

Mon, 16 Nov 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खोखर में शनिवार को पुलिस और किसान संगठनों के बीच हुए टकराव में पुलिस ने 80 लोगों पर दो विभिन्न केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में किसान व सिख संगठनों ने अपना संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी है। शनिवार को गांव खोखर में लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने एक शिलान्यास करने का कार्यक्रम था।

वहीं कुछ किसान संगठन और सिख संगठनों के सदस्य इस कार्यक्रम के विरोध में थे। इस दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच टकराव हो गया था।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जबकि लोगों ने ईंट पत्थरों से जवाब दिया था। इस बीच शिलान्यास वाले पत्थर को तोड़ने के साथ-साथ लोगों ने टेंट को भी आग लगा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया था। इस घटना में पांच पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। उन्हें रामपुरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन


वहीं किसान संगठनों से संबंधित रंजीत सिंह, पुष्पिंदर सिंह, मनदीप सिंह और साहिल भी शनिवार देर शाम रामपुरा अस्पताल में दाखिल हो गए थे।

बालियांवाली पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर इंद्रजीत सिंह एवं बालियांवाली थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह के बयान पर करीब 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें