बरनाला की एक कंपनी में बतौर अफसर कार्यरत एक व्यक्ति से गांव अकलिया और चाउंके रास्ते पर कार सवार लोगों ने 66,360 रुपये और एक मोबाइल छीन लिया।
पुलिस ने अज्ञात कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बरनाला की सैटिन क्रेडिट नेटवर्क लिमिटेड में बतौर अफसर कार्यरत राधे श्याम ने बताया कि वह कंपनी की तरफ से महिलाओं के ग्रुप बनाकर उनको लोन देने का काम करता है।
बुधवार को वह गांव चाउंके और अकलिया से दो महिलाओं के पास कलेक्शन लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था।
इस दौरान जब वह गांव चाउंके व अकलिया मार्ग पर था तो पीछे से एक कार ने आकर उसकी मोटरसाइकिल को रोका। उसमें से उतरे दो लोगों ने उसका मोबाइल और 66,360 रुपये छीन लिए।
यही नहीं जाते समय उक्त लोग उसकी मोटरसाइकिल की चाबी भी निकाल कर ले गए।