फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे

Thu, 24 Dec 2015 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बरेटा पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख हड़पने के आरोप में मुकेरियां निवासी दो लोगों को नामजद कर तीन पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश कर रही है। एसएसपी मानसा को 25 अगस्त को दी शिकायत में बरेटा के वार्ड नंबर 12 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह 12वीं पास है।

उसका कनाडा में सेटल होने का सपना था। वह सितंबर 2014 में मुकेरियां के एक विदेश भेजने वाले एजेंट के कार्यालय में गया।

वहां उसे मुकेरियां का रहने वाला बलदेव सिंह दयोल, उसका दोस्त बलजिंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उक्त लोगों से उसने कनाडा या आस्ट्रेलिया भेजने व नौकरी दिलवाने के बारे में पूछा तो उन्होंने उससे पासपोर्ट की मांग की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता उस समय पासपोर्ट घर पर होने की बात कहते हुए लौट आया, लेकिन उक्त लोगों ने 10 अक्तूबर 2014 को अपने बरेटा आने की जानकारी दी।

10 अक्तूबर को बलदेव सिंह व बलजिंदर सिंह ने उसके पास आकर उससे  उसका पासपोर्ट न्यू करवाने, कनाडा भेजने और वहां नौकरी दिलाने की एवज में 12 लाख की मांग की।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि उनकी 10 लाख रुपये में बात पक्की होने पर अपने भाई विकास कुमार व दोस्त हरपाल सिंह की मौजूदगी में उसने उन्हें 4 लाख रुपये दे दिए।

इसके बाद उक्त लोगों को 4 लाख और मांगने पर उनके एचडीएफसी बैंक के खाते में 13 अक्तूबर को 4 लाख और जमा करवा दिए गए।

इसके बाद पहले पासपोर्ट में समय लगने और उसके बाद कनाडा का वीजा बंद होने की बात करते उक्त लोग उसे टरकाते रहे।

उसने आरोप लगाया कि अब तो उक्त लोगों ने पैसे लौटाने अथवा कनाडा भेजने से स्पष्ट इंकार कर दिया है। पुलिस ने उक्त शिकायत की जांच करने के बाद बुधवार को बलदेव सिंह दयोल, बलजिंदर सिंह व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें