लावारिस पशुओं के मामले में हवाई फायर, मारपीट और गांव जवाहरके की सीमा पर कुछ लोगों ने धरना लगाकर यातायात ठप किया।
इसके आरोप में पुलिस ने एक पूर्व पार्षद, उसके बेटे समेत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। कुछ लोगों ने दंदीवाल पैलेस के पास सिरसा रोड पर धरना लगाकर यातायात ठप किया।
इसी तरह पुलिस ने शहर के ओवरब्रिज पर लावारिस पशुओं को लेकर हवाई फायर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। ओवरब्रिज पर प्यारा सिंह, रछपाल सिंह निवासी मानसा पशुओं को रोकने के लिए ठहरे थे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व पार्षद गुरचरन सिंह और उसका बेटा लावारिस पशुओं को लेकर यहां से गुजर रहे थे। उन्होंने जब इन पशुओं को रोकने की कोशिश की तो गुरचरन सिंह और उसके साथियों ने तैश में आकर हवाई फायर कर दिए।
शोर मचाए जाने पर उक्त सभी व्यक्ति हथियारों समेत वहां से निकल गए। पीड़ित लोगों के बयान पर थाना सीटी-1 मानसा की पुलिस ने पूर्व पार्षद गुरचरन सिंह, उसके बेटे और करीब 8 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।