फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप

Mon, 22 Feb 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव बंगी रघू के रहने वाले किसान राजविंदर सिंह को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना रामा पुलिस ने अपने थाने के ही एएसआई गुरतेज सिंह और जगतार सिंह व जसकरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उधर मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी स्वपन शर्मा ने एएसआई गुरतेज सिंह तुरंत नौकरी से सस्पेंड कर दिया। गांव बंगी रघू के जगतार सिंह व जसकरण सिंह गांव के ही रहने वाले किसान राजविंदर सिंह की गाड़ी मांग कर ले गए थे। इससे उसका काफी नुकसान हो गया था।

इसके बाद किसान ने अपनी गाड़ी ठीक करवाने के लिए उक्त दोनों भाइयों को कई बार बोला, लेकिन उन्होंने ठीक करवाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद किसान ने उक्त दोनों भाइयों के खिलाफ थाना रामा पुलिस के एएसआई गुरतेज सिंह के पास शिकायत दी। उन्होंने किसान की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इससे आहत होकर किसान राजविंदर सिंह ने रविवार को जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार उक्त तीनों आरोपियों को ठहराया था। थाना रामां पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जगतार सिंह और जसकरण सिंह व एएसआई गुरतेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें