फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला, यातायात जाम

Sat, 14 Nov 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों ने शुक्रवार रात एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


हमले की खबर फैलते ही लोग भड़क गए और यातायात जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल गर्माता देख डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए।

स्थानीय सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन दुकानदार भगवान दास ने बताया कि उसकी बैंक बाजार में करियाना दुकान है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जस्सी, अमना, एक महिला और तीन अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश में किरपानों और अन्य तेजधार हथियारों से उसकी दुकान में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के सामान की भी तोड़फोड़ की। आरोपी जाते-जाते उसकी सोने की चेन और डेढ़ लाख रुपये नगदी भी उठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की ढीली कारगुजारी के विरोध में आधा घंटा रोड जाम कर दिया। हालात तनावपूर्ण होते देख डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि भगवान दास के बयान पर आरोपियों के विरुद्घ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें