फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ पर राहगीरों ने धुना

Sat, 14 Nov 2015 10:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शनिवार को एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले युवक को राहगीरों ने पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ कोतवाली लेकर चली गई।
विज्ञापन


एक युवती तांगे से रुदौली स्टेशन जा रही थी। उसको अकेला जाते देख रुदौली नगर के मोहल्ला पान दरीबा निवासी महेश ने साइकिल से उस युवती का पीछा किया।

ताजपीरन बाबा की मजार के पास मौका पाकर तांगे पर चढ़कर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर राहगीरों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर चली आई। इस मामले में लोकलाज के डर से युवती के परिवारीजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक महेश को शांतिभंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें