फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई और उसके साथियों पर मामला दर्ज, जेल भेजे

Tue, 01 Dec 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई जोधा सिंह और उनके साथियों पर पुलिस ने मारपीट करने, धक्के से जमीन बोने व अपनी बहन के मारपीट कर कपडे़ फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने जोधा सिंह और उनके साथियों को कोर्ट में पेश कर 14 दिसंबर तक जेल भेज दिया है।

जोधा सिंह ने कोर्ट में पेश होते समय आरोप लगाया कि उसके भाई मंगजीत सिंह, पिता बाबू सिंह ने मिलकर उसके साथ डेढ़ करोड़ रुपयों की ठगी की है।

उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही। वे पिछले तीन साल से इंसाफ के लिए पुलिस के अधिकारियों के पास भटक रहे हैं।

आज जब वे अपनी जमीन बोने गए तो उसके भाई मंगजीत सिंह के साले गुरजंट सिंह व उसकी बहन ने उसपर जानलेवा हमला बोल दिया जिस दौरान उनका वहीं टकराव हो गया।

थाना प्रभारी राजेश स्नेही ने बताया कि जोधा सिंह का अपने पिता बाबू सिंह व भाई मंगजीत सिंह के साथ जमीन का झगड़ा चलता है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

एनआरआई जोधा सिंह उसके साथियों सतनाम सिंह, सर्वजीत सिंह, सुखचैन सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 14 दिसंबर तक सब जेल बरनाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें