फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में डेंगू से पार्षद और थानेदार की मौत

Sat, 14 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जहां सेहत विभाग व नगर काउंसिल मच्छरों के निपटने में बुरी तरह असफल साबित हो रहा है, वहीं डेंगू से शनिवार को एक थानेदार और एक नगर पार्षद की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना सिटी बरनाला में तैनात थानेदार एएसआई स्वर्ण सिंह को गत दिनों ड्यूटी के दौरान डेंगू हो गया। इलाज के लिए उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां हालत में सुधार नहीं आया। हालत को गंभीर देखते हुए थानेदार स्वर्ण सिंह को बरनाला अस्पताल के डाक्टरों ने डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। उसका शनिवार को स्थानीय रामबाग में पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम संस्कार कर दिया।
इसके अलावा नगर काउंसिल के नगर पार्षद कर्म चंद की मौत हो गई। पार्षद कर्म चंद भी पिछले काफी दिन से डेंगू से पीड़ित था। उसे इलाज के लिए पहले जालंधर ले जाया गया। जहां उसकी सेहत में सुधार नहीं आया और फिर उसे पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान पार्षद कर्म चंद की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसकी अंतिम यात्रा में शिअद के शहरी प्रधान व नगर काउंसिल के प्रधान संजीव कुमार, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर सिंह संधू, ट्राइडेंट ग्रुप की और से रूपिंदर गुप्ता, शिरोमणि अकाली दल देहाती के जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा, बरनाला के समूह नगर पार्षद शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार संघेडा के श्मशानघाट में कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें