फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोग घायल

Fri, 13 Nov 2015 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वीरवार को विभिन्न सड़क हादसों में एक युवती समेत सात लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान राम गोपाल और सतपाल निवासी गोपाल नगर, बलराज सिंह और बूटा सिंह निवासी गांव नहियावाला जिला बठिंडा, बलवंत सिंह निवासी सिरसा, घायल युवती की पहचान सोनी निवासी भारत नगर बठिंडा, सोनी सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती के तौर पर हुई है।

पहला हादसा बादल-मलोट लिंक रोड पर हुआ। इस दौरान टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। इसी तरह गोनियाना रोड पर विश्वकर्मा मंदिर के पास कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


शहर के माल रोड पर शक्ति कांप्लैक्स के पास पार्किंग में लेटे व्यक्ति पर अचानक कार चढ़ने से वह घायल हो गया। एक अन्य हादसे में बीबी वाला रोड पर सड़क पार कर रही 9 वर्षीय लड़की मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हादसे में उसकी टांग टूट गई। इसके अलावा संजय नगर मेन रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें