फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बठिंडा रैली कल, सभी तैयारियां पूरी

Sun, 13 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित पर्ल कंपनी की जगह में होने वाली कांग्रेस की बदलाव रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसका जायजा लेने के लिए सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ देर शाम बठिंडा पहुंचेंगे। पूरे पंजाब में 15 दिसंबर को राजनीति गर्माएगी। इसी दिन अकाली दल ने पटियाला में रैली रखी है।

साथ ही आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने का एलान किया है। मंगलवार की बठिंडा रैली में पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप के अलावा राहुल गांधी के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


इसके साथ मनप्रीत सिंह बादल भी उक्त रैली में पहुंच सकते हैं। इसी रैली के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ताजपोशी भी होगी।

इस दौरान हाल ही में प्रदेश में घटित हुई तीन मुख्य घटनाओं को लेकर कांग्रेसी नेता अकालियों को निशाना बनाएंगे। सबसे पहली घटना अबोहर में एक शराब कारोबारी के नजदीकी की हत्या और श्री मुक्तसर साहिब के गांव चन्नू में न्यू दीप कंपनी की बस की ओर से छात्रा को कुचल कर मारने की घटना और बरनाला में ओर्बिट बस द्वारा एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर मारने का मामला पूरी तरह से गर्माएगा।

इसके अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और किसानों की बर्बाद हुई फसल और कीटनाशक, स्कूली वर्दियों के हुए घोटालों के अलावा प्रदेश के अकाली नेताओं द्वारा आम लोगों के साथ की जा रही गुंडागर्दी के मामले भी गर्माएंगे। इसके अलावा रैली के दौरान कोई भी कांग्रेसी नेता अपने संबोधन के दौरान अकाली दल पर निशाना साधने से नहीं चुकेगा।

कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बार सख्त निर्णय लेते हुए पार्टी के बुरे दिनों में छोड़कर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने वाले सभी नेताओं को लेने से इंकार कर दिया है।

इस वजह से सबसे पहले मानसा से कांग्रेस छोड़ अकाली दल में गए मंगत राम बांसल को फिर से कांग्रेस में लेने से मना कर दिया है।

पूर्व कांग्रेसी विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक बार फिर से पंजाब की कमान देने के बाद कांग्रेस के अच्छे दिन आने की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की रैली में लोग खुद चलकर आएंगे। बीते तीन दिनों से कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ अपने साथियों समेत बठिंडा में डेरे लगाए हुए हैं।

वे जिले के आसपास के गांव में जाकर लोगों को रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस के अलावा जाखड़ लगातार रैली स्थल का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें