फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से प्रभावित ग्रामीणों को चैक बांटे

Tue, 12 Nov 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ और सांसद परमजीत कौर गुलशन ने बारिश से प्रभावित कोटकपूरा के 22 गांव के लोगों को 55 लाख राशि के चैक वितरित किए।
विज्ञापन


इस दौरान सीपीएस ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण जिला फरीदकोट के कई गांव की फसलें और मकानों को काफी नुकसान हुआ था।

हालांकि बारिश से हुई तबाही की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन फिर भी सरकार ने प्रभावित लोगों को मकानों की रिपेयर के लिए अनुदान जारी किया है।

समारोह में विधानसभा क्षेत्र कोटकपूरा के गांव डग्गो रोमाणा, चक्क डग्गो रोमाणा, हरीएवाला, रत्ती रोड़ी, दाना रोमाणा, संगु रोमाणा, मचाकी मल्ल सिंह, कम्मेआना, चहिल, बीड़ चहिल, टहिणा, भाणा, ढुड़ी, चक्क ढुड़ी, धूड़कोट, मंडलावा, चंदबाजा, कलेर, मिसरीवाला, पक्का, मोरांवाली और घुमियारा के 673 लोगों को 54 लाख 84 हजार 9 सौ रुपये के चैक प्रदान किए गए।

इस मौके पर चेयरमैन ब्लॉक समिति केवल सिंह, एसजीपीसी सदस्य शेर सिंह मंडवाला, शिअद नेता गुरचेत सिंह ढिल्लों, जसपाल सिंह मौड़, अमरप्रीत सिंह और जगतार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें