फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार हारने के लिए तैयार रहें कैप्टन : बादल

Tue, 23 Feb 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कैप्टन शिअद-भाजपा गठबंधन से लगातार तीसरी बार हारने के लिए तैयार रहें। कैप्टन 2017 में कांग्रेस सरकार बनाने का भ्रम दिल से निकाल दें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने यह बात सोमवार को लंबी हलके की ढ़ाणी कुंदन सिंह में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कैप्टन के बड़े-बड़े दावों के बावजूद लोगों ने उन्हें लगातार दो बार हराया है। अब राज्य के लोग तीसरी बार उन्हें हराकर सियासत से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

बादल ने कहा कि कैप्टन खुद भी अच्छी तरह से जानते हैं कि वे सत्ता में दोबारा नहीं आ पाएंगे। वे जनता को गुमराह कर वोटें बटोरना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि कैप्टन कभी अपने वादों पर खरा नहीं उतरे हैं। बादल ने कहा कि 2002 से 2007 तक मुख्यमंत्री काल के दौरान कैप्टन ने लोगों के साथ खुद किया एक भी वादा पूरा नहीं किया था। वहीं गठबंधन सरकार ने लोगों के साथ किए हर वादे को पूरा किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर बादल ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी अपनी मनमर्जी की जगह पर आने-जाने के लिए स्वतंत्र है। मगर इसका मतलब यह नहीं कि आम आदमी पार्टी या केजरीवाल का राज्य की सियासत पर कोई प्रभाव पड़ेगा। सूबे की जनता आप को भी नकार देगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों की ओर से की जा रही खुदकुशियों पर चिंता जाहिर करते कहा कि किसानों के खुदकुशियां करने का कारण कम आमदन और बढ़ रही लागत है। केंद्र को इस गंभीर मसले के हल के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। राज्य सरकार इस समस्या से पूरी तरह से अवगत है।

किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए सूबा सरकार सहायक खेती धंधों के साथ-साथ युवाओं के हुनर को तराशने में जुटी है। बादल ने हरियाणा में जाट आंदोलन की वजह से हुए भारी जानी-माली नुकसान पर भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय हवाबाजी मंत्री को दिल्ली से अमृतसर और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू करने के लिए कह चुके हैं। इससे इस आंदोलन में फंसे राज्य के लोगों को वहां से सकुशल बाहर निकालकर पंजाब लाया जा सके।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी हलके के गांव छापियांवाली, कोलियांवाली, ढाणी कुंदन सिंह, ढाणी बरकी तथा बुर्ज सिंधवा में संगत दर्शन कार्यक्रम किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मुश्किलों के हल के लिए संगत दर्शन कार्यक्रम करने वाला पंजाब देश का पहला एक मात्र राज्य है।

किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री गांव-गांव घूमकर इस तरह संगत दर्शन कर जन समस्याएं नहीं सुनते। इस मौके पर शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, परमिंदर सिंह कोलियांवाली, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, संयुक्त प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीसी सुमित जारंगल, एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल, एडीसी कुलवंत सिंह, एसडीएम विशेष सारंगल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें