फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह बूढ़े शेर : सुखबीर बादल

Sun, 29 Nov 2015 04:08 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दाना मंडी में शनिवार को आयोजित शिरोमणि अकाली दल की सद्भावना रैली में पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, गांधी परिवार और आम आदमी पार्टी निशाने पर रही।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन को बूढ़ा शेर बताया। वहीं सभी वक्ताओं ने बेअदबी की घटनाओं की निंदा की और इसे कांग्रेस की सोची समझी साजिश करार दिया।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ने पंजाब में अमन शांति की अपील करते हुए कहा कि मेरा कोई राजनीतिक दुश्मन नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से हाथ खडे़ करवा कर आगामी विधान सभा चुनाव में फिर अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकार लाने के लिए शपथ दिलाई।  
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि गुरु साहिब की बेअदबी बाद श्री अकाल तख्त साहिब और सिखों की पार्लियामेंट एसजीपीसी का अस्तित्व और सरबत खालसा की मर्यादा को खत्म करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि इन हमलों के पीछे वही ताकतें हैं, जो पंजाब के अमन को आग लगाकर 30 साल पहले का माहौल बनाना चाहतीं हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी घटना की जांच सीबीआई को कर रही है। कुछ माह में आरोपी सामने आ जाएंगे।

उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बूढ़ा शेर बताते कहा कि अकाली-भाजपा ने कैप्टन की कमांड के नीचे कांग्रेस को बार धोबी पटका लगवाया और अब 2017 में भी लगवा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंथक धड़ों के सरबत खालसा में हिस्सा लेने वाले कांग्रेसी नेताओं से दो दिन में इस्तीफा लेकर स्थिति स्पष्ट करें।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के काले दौर में गड़बड़ करने वाले कौन से लोग थे? आज वही शक्तियां फिर एकत्रित हो गई हैं और अपने मकसद चंबा गांव में हुए सरबत खालसा में सामने ले आए हैं।

उन्होंने सिमरनजीत मान व सरबत खालसा में नियुक्त किए गए जत्थेदार ध्यान सिंह मंड पर भी तीखे हमले करते कहा कि जिन लोगों के खिलाफ लूटपाट, हत्या के दर्जनों केस दर्ज हों, वह कौम को क्या दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सभी पार्टियों से अपील की कि वह राजनीतिक हितों के लिए पंजाब की अमन शांति और भाईचारक सांझ से खिलवाड़ न करें।

उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखे हमले करते कहा कि उन्होंने बादल परिवार के अलावा अकाली नेताओं और समर्थकों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करके जेलों में बंद करवाया।

उन्होंने कहा कि सद्भावना रैलियां राजनीतिक नहीं हैं। इन रैलियों का एक ही लक्ष्य प्रदेश के लोगों में विश्वास और भरोसा पैदा करना है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को टकराव की नीति वाला नेता बताया।

उन्होंने कहा कि अकाली दल आपसी भाईचारक सांझ और अमन शांति कायम करने के लिए सद्भावना रैलियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब में वही माहौल बनाने के लिए तत्पर हैं, जो तीन दशक पहले का था।

कांग्रेस की चालों से दूर रहें: सीएम
सीएम बादल ने लोगों को कांग्रेस की चालों से दूर रहने का न्योता देते कहा कि पंजाब में काले दौर समय पंजाब के कई सपूत संत हरचंद सिंह लोंगोवाल, नछत्तर सिंह गिल, भाई शमिंदर सिंह समेत 21 हजार से अधिक लोगों का इस धरती पर खून बहा। उन्हाेंने कहा कि हजारों माताओं के पुत्र, बहनों के भाई शहादत का जाम पी गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें