फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान डोप टेस्ट के लिए समय, स्थान बताए : मलूका

Sun, 29 Nov 2015 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल के नेताओं व आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


इसके चलते भगवंत मान के चैलेंज को स्वीकार करते हुए प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि मान उन्हें डोप टेस्ट के लिए समय व स्थान बताएं, वह आने को तैयार है।
विज्ञापन


मलूका ने फोन पर अमर उजाला से कहा कि भगवंत मान अपने साथ फरीदकोट से सांसद प्रो. साधू सिंह का भी डोप टेस्ट करवाएं।

उन्होंने कहा कि वह किसी भी टेस्ट के लिए तैयार है। मलूका ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी भी ड्रग का सेवन नही किया है।

राजनीतिक नेताओं का झूठ पकड़ने वाली मशीन से भी टेस्ट होना चाहिए, ताकि पूरा सच सामने आ सके। मलूका ने कहा कि भगवंत मान की आदत दूसरों पर आरोप लगाकर राजनीति करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें