फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में लांस नायक ने संदिग्ध हालात में खुदकुशी की

Wed, 06 Jan 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा छावनी में एक सेना कर्मचारी ने संदिग्ध हालातों में अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


उसकी पहचान लांस नायक प्रितपाल सिंह निवासी मानसा के तौर पर हुई है।

वह बीते कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। थाना कैंट के एएसआई दर्शन सिंह ने इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि प्रितपाल सिंह बतौर लांस नायक कुछ साल पहले 10 सीएसआर रेजीमेंट बठिंडा कैंट में भर्ती हुआ था। मंगलवार शाम को वह ड्यूटी कर वापस कैंट स्थित अपने क्वार्टर में आ गया, वहीं देर शाम उसके पड़ोसी जब किसी काम से उसके क्वार्टर आए तो प्रितपाल सिंह का शव पंखे से लटकता पाया गया।

इसकी सूचना मिलने पर सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना कैंट में उसके परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर उसका शव उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रितपाल सिंह बीते कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया।

सूत्रों के अनुसार प्रितपाल सिंह जब अपने क्वार्टर में मृत पाया गया था उस समय वह अकेला था। उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें