फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार के खिलाफ भुल्लर भाईचारा का प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। समूह भुल्लर भाईचारा की पंजाब कमेटी की ओर से डॉ.अंबेदकर पार्क में धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद धरने में शामिल करीब 40 गांवों के प्रतिनिधियों ने महानगर में रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

भुल्लर कमेटी के चेयरमैन सुरजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बाबा भुल्लर की विरासती जमीन संबंधी सेशन कोर्ट में चल रहे धारा 145 के केस को अपने हक में करवाने के लिए शिरोमणि कमेटी प्रयास कर रही है जबकि उक्त जमीन भुल्लर भाईचारे की सदियों पुरानी विरासत है। भाईचारे की ओर से उक्त जमीन पर प्रत्येक वर्ष 2 और प्रत्येक माह पूर्वजों का दसवीं दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 मार्च 2013 डाल दी गई। उन्होंने पंजाब सरकार व शिरोमणि कमेटी विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। धरनाकारियों को डा.नायब सिंह ज्योद, काका सिंह कोटड़ा, मग्घर सिंह कोटड़ा, जोधपुर सरपंच जगजीत सिंह, गुरपाल सिंह मानसा, राजविंद्र सिंह बुग्गर संगरूर, प्रीतम सिंह घुनस बरनाला, हरप्रीत सिंह, जगसीर सिंह सीरा पिथो, जग्गा सिंह, सावण सिंह बरनाला, गुरदीप सिंह ढिपाली, माला सिंह इत्यादि कोर कमेटी के सदस्यों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें