बठिंडा। बठिंडा मैरिज पैलेस एसोसिएशन ने मैरिज पैलेस पालिसी के विरोध में गांधीगिरी के तहत डीसी केके यादव को फूलों का गुलदस्ता और एक मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश अरोड़ा ने कहा कि वे डीसी के जरिये अपनी मांगें और गांधीगिरी संघर्ष की नीति सीएम, डिप्टी सीएम और बठिंडा की सांसद को पहुंचाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि बठिंडा मैरिज पैलेस संचालकों को राहत देने की बजाय उन पर और अधिक बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर यह पालिसी लागू की गई तो मैरिज पैलेस बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। इस पालिसी के लागू होने से इंस्पेक्टरी राज लागू हो जाएगा। इसलिए एसोसिएशन इस पालिसी को सिरे से खारिज करती है।
इस मौके पर शहरी प्रधान जसबीर सिंह ढिल्लो, होटल एसोसिएशन के महासचिव अनिल ठाकुर, कैशियर रमेश सरदाना, संदीप सरदाना, रोहित सरदाना, नंद लाल छाबड़ा, सिकंदर गोयल, कुलदीप गोयल, सतीश कुमार, पवन गर्ग, अशोक कुमार, हरपाल सिंह और प्रेम अरोड़ा उपस्थित थे।