फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। थाना सिटी पुलिस ने एक विवाहित लड़की की शिकायत पर इंग्लैंड में रहने वाले प्रवासी पंजाबी के खिलाफ साजिशन ठगी करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरमेल कौर पुत्री करम सिंह वासी फरीदकोट ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत करके आरोप लगाया था कि उसकी शादी जनवरी 1998 में एनआरआई आकाशदीप सिंह फरीदकोट से हुई। उसके माता पिता ने शादी पर लाखों रुपये खर्च किए। लेकिन शादी के 15 साल बाद भी उसके पति आकाश दीप ने उसे अपने पास इंग्लैंड नहीं बुलाया है। उसने इंग्लैंड में दूसरी शादी कर ली है। पुलिस के एनआरआई विंग ने मामले की पूरी जांच के बाद गुरमेल की शिकायत पर इंग्लैंड वासी आकाशदीप, सास महेंद्र कौर, ससुर कंवरपाल, ननद मनप्रीत कौर और उसके पति राजेंद्र सिंह सोढ़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच के अनुसार आरोपियों ने गुरमेल कौर का दो बार साजिशन गर्भपात भी करवाया और उसके साथ लगभग 15 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को हर हाल में यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए इंग्लैंड स्थित भारतीय हाई कमिश्नर और इंटरपोल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें