फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दिखा महंगाई का असर

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। जिले भर के तमाम बाजारों में रविवार को धनतेरस होने के बावजूद कोई खास रौनक देखने को नहीं मिली। बढ़ती महंगाई के दौर में इस बार आम आदमी ने पैसा खर्च करने में दिलचस्पी नहीं ली जिसके चलते भारी कारोबार की आस लगाए बैठे दुकानदारों को भी निराशा हाथ ली। हालांकि फरीदकोट समेत कोटकपूरा व जैतो के सभी मुख्य बाजार काफी सजे नजर आए। सुबह के समय लोगों की भीड़ भी उमड़ी, लेकिन शाम होते होते बाजार में उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं हो पाया। कोटकपूरा के भी कई बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

एक बर्तन स्टोर के मालिक देवराज ने बताया कि पिछल वर्षों के मुकाबले इस वर्ष काफी कम लोगों ने धनतेरस पर खरीददारी की है। इस वर्ष पटाखे के रेट में भी डेढ़ से दो गुणा बढ़ोतरी हुई है जिसने पटाखों के प्रति लोगों का रुझान कम किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें