फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान दौरा एतिहासिक रहा: सिंगला

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला ने रविवार को पत्रकाराें के साथ एक विशेष बातचीत में सभी को दीपावली की बधाईयां देते हुए अपने पाकिस्तान दौरे को साझा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और राज्य सरकार की ओर से गए शिष्टमंडल के साथ उनका पाकिस्तान दौरा एतिहासिक रहा। इस दौरे से उन्हें पता चला की दोनो देशों की आवाम विशेष कर पाकिस्तान पंजाब के लोग हिंदुस्तान के साथ आपसी संबंधों तथा सहयोग को और बढ़ाने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनो देशों के बीच आपसी संबधों को और मजबूत करने के लिये एक 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें तय किया गया है कि हर दो माह के बीच उक्त कमेटी की बैठक हो जिसमें दोनो देशों के बीच मसलों तथा समस्याओं के बारे मे विचार विमर्श किया जाए। इसी सुझाव के साथ पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल के बीच बातचीत भी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि दोनों पंजाब के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने की तीव्र इच्छा है तथा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये पंजाब में होने वाले खेल कबड्डी के विश्व कप के दौरान फाइनल मैच जो लुधियाना में आयोजित होगा के लिये पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब आने का न्यौता भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर बलजीत सिंह बीड़बहमण, मास्टर हरमिंद्र सिद्धू, शहरी प्रधान दलजीत सिंह बराड़, सर्कल प्रधान राकेश सिंगला, चमकौर सिंह मान, राजिंद्र सिंह सिद्धू, हरविंद्र सिंह खालसा तथा डा.ओमप्रकाश शर्मा प्रेस सचिव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें