फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के गुरुद्वारों में चढ़ा बसंती रंग: ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में लहराने लगा बसंती निशान साहिब

Mon, 05 Aug 2024 05:18 PM IST
अंकेश ठाकुर महेश कुमार, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)

सार

पंजाब के गुरुद्वारों में बसंती निशान साहिब शोभा बढ़ा रहा है। गुरुद्वारों में बसंती निशान साहिब लहराने लगा है। गुरु नानक देव जी की नगरी सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नए बसंती पोशाक में निशान साहिब लहराने लगा है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में बसंती निशान साहिब स्थापित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के आदेश पर अमल शुरू हो गया है। पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की नगरी सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नए बसंती पोशाक में निशान साहिब लहराने लगा है। रविवार को अमावस्या मनाने के लिए गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंची संगत नए बसंती रंग की पोशाक लेकर आई, जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक की ओर से धार्मिक मर्यादा का अनुसरण करते हुए संगत के सहयोग से गुरुद्वारा परिसर में स्थापित केसरी रंग वाले निशान साहिब की पोशाक बदलकर बसंती पोशाक में तब्दील कर दी गई है।
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर से जारी आदेशों के बाद, जहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से तमाम गुरुद्वारा साहिब में स्थापित निशान साहिब पर बसंती पोशाक चढ़ाने की सेवा शुरू हो गई है, वहीं गांवों के गुरुद्वारा साहिब में भी निशान साहिब की पोशाक बदलने की पहलकदमी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने तेज कर दी है। 

विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर बख्शीश सिंह ने बताया कि रविवार को अमावस्या पर बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने के लिए पहुंची। इस दौरान संगत निशान साहिब के बसंती रंग की पोशाक भी चढ़ाने के लिए लेकर आई। इस धार्मिक मर्यादा के अनुरूप संगत के सहयोग के साथ रविवार को गुरुद्वारा परिसर में स्थापित निशान साहिब की नई बसंती रंग की पोशाक चढ़ाई गई। फिलहाल ऐतिहासिक स्थान, जहां पर अमावस्या मनाई जाती है, वहां पर निशान साहिब की पोशाक बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

गांवों में भी मुहिम ने पकड़ा जोर
इसी तरह श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गांव हैबतपुर की ओर से गांव के गुरुद्वारा साहिब के निशान साहिब की पोशाक बसंती रंग वाली चढ़ाई गई। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों के साथ पहले भाई मनजीत सिंह हेड ग्रंथी ने सरबत के भले की अरदास की। फिर गांव के युवा सेवादारों निर्मल सिंह जोसन, जगजीत सिंह जोसन, संदीप सिंह कलसी आदि की ओर से निशान साहिब पर नए पोशाक चढ़ाए गए। 
विज्ञापन


गहन खोज के बाद आदेश जारी
मनजीत सिंह ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जो आदेश जारी हुए थे, उनको ध्यान में रखते हुए गांव की कमेटी की ओर से यह कदम उठाया गया है। पांच सिंह साहिबान ने बहुत ही गहनता के साथ खोज करके इस बारे में आदेश जारी किए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश सिर माथे प्रवान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें