फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सोढल मेले की सुरक्षा एक हजार जवानों के जिम्मे

Mon, 16 Sep 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर शहर में बाबा सोढल का मेला विधिवत रूप से 17 सितंबर को शुरू होने जा रहा है। इस बार करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए हैं। करीब एक हजार पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सीआईए, खुफिया एजेंसियों के अधिकारी व मुलाजिमों को भी सिविल ड्रेस में मेले में निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

इस बार भारी संख्या में महिला पुुलिस बल तैनात किया गया है। इस मेले में एडीसीपी नरेश डोगरा को मेला अधिकारी लगाया गया है।

बाबा सोढल के मेले में मंगलवार से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और एक कंट्रोल रूम बाबा सोढल मंदिर के बाहर बना दिया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी नरेश डोगरा ने शहरवासियों से अपील की है कि अगर वे किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस के पास पहुंचाए। वहीं मेले के इलाके के आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

दो दिन तक चलने वाले इस मामले के कारण ट्रैफिक रूट्स को भी बदल दिया गया है। ट्रैफिक के एडीसीपी सुखदेव सिंह ने एसएचओ सुखदीप सिंह के साथ सोमवार को इलाके का दौरा किया। पुलिस की तरफ से चार अस्थायी पार्किंग स्थल बना दिए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

इसमें दोआबा चौक स्थित लब्बू राम स्कूल, लीडर फैक्टरी, ग्रेन मार्केट, सईपुर रोड पर मिनी सब्जी मंडी शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आठ मुख्य मार्ग से ट्रैफिक का रूट बदल दिया है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया
सोमवार शाम को पुलिस कमिश्नर राम सिंह ने भी बाबा सोढल मंदिर का दौरा किया और वहां पर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया और अधिकारियों को टिप्स दिए। एडीसीपी नवजोत माहल ने बताया कि पुलिस के 950 मुलाजिम दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके लिए आसपास जिलों से अतिरिक्त बल मंगवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें