पंजाब में गुरदासपुर जिले के सिविल अस्पताल एसएमओ को महिला साथी से बलात्कार के प्रयास के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
सेहत विभाग ने मैक्स कंपनी के सहयोग से जिले के कैंसर पीडि़त मरीजों का पता लगाने के लिए सिविल अस्पताल में मेगा कैंप लगाया था। इसमें सेहत विभाग के डाक्टरों के अलावा मैक्स कंपनी के कर्मचारी भी सहयोग कर रहे थे।
कैंप समाप्त होने के बाद जब कंपनी की महिला नोडल अफसर अमृतसर जाने के लिए रवाना होने लगी तो एसएमओ डॉ. अश्विनी कुमार सौंधी ने उन्हें अपने साथ कार में जाने का ऑफर दिया।
इस पर महिला जाने को तैयार हो गई। डॉ. सौंधी नोडल अफसर के साथ वाया कलानौर रोड होते हुए अमृतसर के लिए रवाना हुए।
आरोप है कि कलानौर के नजदीक डॉ. सौंधी ने महिला अफसर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कार रोकी तो पीड़िता पुलिस से शिकायत की।